अगर आप Cloudways Hosting Review in Hindi ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।
Cloud Hosting की बात करें तो Cloudways Hosting वन ऑफ द बेस्ट होस्टिंग प्रोवाइडर है।
आगे इस पोस्ट Cloudways Review in Hindi में आपको हर वह डिटेल्स दिया जाएगा जिससे आप डिसाइड कर पाएंगे कि आपको यह होस्टिंग लेना चाहिए कि नहीं।
मैं पिछले 3 साल से क्लाउडवेज यूज कर रहा हूं तो आगे चलकर आपको मैं अपना खुद का एक्सपीरियंस भी बताऊंगा कि मेरा क्या एक्सपीरियंस रहा है इस वाले होस्टिंग को यूज करने का।
ट्रैफिक की बात करें तो मेरे वेबसाइट में ऑलमोस्ट 10,000 लोग रोज पढ़ने आते हैं। तो आगे चलकर मैं आपको यह भी बताऊंगा कि हाइड ट्रैफिक के लिए क्लाउडवेज कैसा होस्टिंग है।
आपको इस पोस्ट में क्लाउडवेज से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी तो आप पूरे पोस्ट को पढ़ें और समझें और डिसाइड करें कि आप को लेना चाहिए कि नहीं लेना चाहिए।
Table of Contents
Cloudways क्या है?
Cloudways एक Managed WordPress होस्टिंग प्रोवाइडर है जो आपके लिए Servers मैनेज करती है।
इनके पास अपना खुद का कोई Servers नहीं होता है।
But
Cloudways आपके लिए कुछ Top के Cloud होस्टिंग सर्वर को मैनेज करता है। जैसे कि:
- Digital Ocean
- AWS
- Google Cloud
- Vultr
- Linode
अगर आप ऊपर दिए गए किसी भी क्लाउड होस्टिंग प्रोवाइडर के पास से होस्टिंग लेते हैं तो आपके पास टेक्निकल नॉलेज होना चाहिए।
मजे की बात यह है कि Cloudways आप यूज करते हैं तो आप Digital Ocean, Amazon AWS, Vultr, Google Cloud, Linode जैसे होस्टिंग प्रोवाइडर्स का आप आनंद ले सकते हैं और वह भी बहुत ही सस्ते में।
यकीन मानिए दोस्तों
अगर आपके पास टेक्निकल नॉलेज नहीं है तो आपका पूरा टाइम होस्टिंग के बैक एंड में लग सकता है।
और
आप अपने Blogging में फोकस नहीं कर पाएंगे जिससे आगे चलकर आपको काफी नुकसान होगा।
तो क्यों ना यह काम Cloudways में ही छोड़ दिया जाए जो अपने इस फील्ड में वह एक्सपर्ट हैं।
आपको अपने पसंदीदा होस्टिंग प्रोवाइडर का होस्टिंग भी मिल जाएगा और अपने फील्ड में जो एक्सपर्ट है वह आपके होस्टिंग सर्वर्ज़ को मैनेज भी करेंगे।
यह तो हो गया Cloudways Managed Hosting क्या है।
अब आगे देखते हैं कि Cloudways Hosting के क्या Features है और इससे आपको क्या बेनिफिट होगा।
Cloudways Hosting के Features and Benefits
Expert Best Support
24/7/365 Expert Live Chat सपोर्ट आपको मिलता है। इसका मतलब यह है कि अगर आपको हो सिंह से रिलेटेड कुछ भी प्रॉब्लम आती है तो आप डायरेक्ट इनके चैट सपोर्ट से पूछ सकते हैं।
मैं अगर अपने एक्सपीरियंस से बताऊं तो ऐसा बहुत कम टाइम होगा जब आपको लाइव सपोर्ट के से कांटेक्ट करना पड़ेगा। इनका होस्टिंग इतना बढ़िया है कि आप को ज्यादातर कोई प्रॉब्लम ही नहीं होगा।
अगर फिर भी
कोई प्रॉब्लम आती है तो आप इनके चैट सपोर्ट से बात कर सकते हैं और वह बहुत ही आसानी से आपके प्रॉब्लम को सॉल्व कर देंगे।
Performance (Fast Speed)
परफॉर्मेंस और स्पीड की बात करें तो Cloudways Hosting का स्पीड लाजवाब है।
जब से मैंने अपने वर्डप्रेस वेबसाइट को Managed Cloudways Hosting में होस्ट किया है तब से मुझे अपने वेबसाइट की स्पीड के बारे में ज्यादा सोचना नहीं पड़ा है।
Cloudways का परफॉर्मेंस वन ऑफ द बेस्ट है और इसकी वजह है:
- Dedicated Environment: आपको अपने सरवर के लिए एक डेडीकेटेड एनवायरनमेंट मिलता है मतलब कि आपको आपका खुद का Resources मिलता है जिसको आप जैसे भी यूज कर सकते हैं।
- SSD-Based Hosting: SSD आपके पेज लोड टाइम को कम करता है जिससे आपका पेज जल्दी खुल जाता है और आपको तो पता ही होगा कि पेज स्पीड अब एक रैंकिंग फ़ैक्टर है।
- Built-in Advanced Caches: Memcached, Varnish, Nginx, और Redis जैसे Caches Built-in होता है जो आपके वेबसाइट को और भी फ़ास्ट कर देता है।
- PHP 7 Ready Servers: Cloudways Hosting के Servers PHP के लेटेस्ट वर्जन के साथ आता है और इससे भी आपके वेबसाइट का स्पीड बढ़ जाता है।
- HTTP/2 Supported Servers: Cloudways Managed WordPress Hosting HTTP/2 सपोर्टेड Servers होते हैं। इसका बेनिफिट यह है कि आपकी वेबसाइट का सरवर और आपके ऑडियंस में easily कनेक्शन बन जाता है जिससे आपके वेबसाइट का स्पीड भी बढ़ जाता है।
- Auto-Healing Managed Cloud Servers: Cloudways में Auto-Healing Managed Cloud Servers होता है इसका मतलब यह है कि आपका वेबसाइट जल्दी क्रैश नहीं होगा और अगर क्रश होता भी है तो Cloudways ऑटोमेटिकली आपके वेबसाइट को ठीक कर देगा।
- CDN (Content Delivery Network): आप Cloudways के CDN को यूज करके अपने वेबसाइट को और भी फास्ट बना सकते हैं।
Security
Cloudways Hosting में आपका वेबसाइट हमेशा सेफ और सिक्योर रहता है।
Dedicated Firewalls: यह आपके वेबसाइट में अनवांटेड ट्रैफिक और Bot ट्रैफिक को रोकता है।
Regular Security Patching: Cloudways अपने Hosted Servers को रेगुलरली चेक करता है और अगर कोई उसमें अनवांटेड कोड है तो उनको हटा देता है जिसके वजह से आपका वेबसाइट कभी हैक नहीं हो सकता है।
1-Click Free SSL Installation: क्लाउडवेज में आपको फ्री में SSL सर्टिफिकेट मिल जाता है और इस को इंस्टॉल करना भी काफी आसान है आप एक क्लिक से इसको इंस्टॉल कर पाएंगे अपने वेबसाइट में। यह SSL सर्टिफिकेट आपके वेबसाइट को और भी Secure और Safe बना देता है।
Choice
क्लाउडवेज में आपके पास बहुत सारे चॉइस होंगे जैसे कि:
Seamless Vertical Scaling: अगर आपके वेबसाइट में एकदम से ट्रैफिक बढ़ जाता है और आप आपने वेबसाइट के होस्टिंग पैकेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप बहुत ही आसानी से अपने होस्टिंग को अपग्रेड कर पाएंगे।
No Long-Term Contract: सबसे खास बात है कि आपको कोई long-term कॉन्ट्रैक्ट के बेसिस पर पे नहीं करना होता है आप उतना ही पर करते हैं जितना आप यूज़ करते है। इसको pay-as-you-go payment model बोलते हैं।
Global Availability: इनके पास 60+ data centers हैं। इसका मतलब यह है कि आप अपने सुविधा अनुसार अपने होस्टिंग का लोकेशन डिसाइड कर सकते हैं। मतलब कि अगर आपके वेबसाइट में ज्यादातर लोग इंडिया से है तो आप इंडिया के सर्वर को यूज कर सकते हैं जिससे आपके वेबसाइट का स्पीड बना रहेगा और जल्दी खुलेगा।
Application & Server Cloning
Application management काफी आसान है।
मतलब आप अपने वेबसाइट और सर्वर को बिजली क्लोन कर पाएंगे। आप अपनी वेबसाइट का डुप्लीकेट कॉपी बनाना चाहते हैं तो आप बना सकते हैं।
Staging Area & URLs
आप अपने Live वेबसाइट पर कुछ चेंज करते हैं या फिर अपने वेबसाइट का डिजाइन चेंज करते हैं तो हो सके कि आपका वेबसाइट ट्रेस कर जाए जिसके वजह से आपके वेबसाइट का ट्रैफिक कम हो सकता है।
मगर
Cloudways में आपको Staging एरिया या स्टेजिंग इन्वायरमेंट मिलता है जिसमें आप अपनी वेबसाइट में जो भी चेंज करना चाहते हैं वह कर सकते हैं और एक क्लिक से अपने वेबसाइट पर वह चेंज को इंप्लीमेंट कर सकते हैं।
High Traffic Handle कर सकता है
![Best Cloudways Hosting Review in Hindi in 2022 [Used 3+ Years] 2 Traffic Proof](https://hindiville.com/wp-content/uploads/2021/08/Traffic-Proof-1024x787.jpg)
आपके वेबसाइट में अगर ट्रैफिक बहुत ज्यादा है तो आपके लिए Cloudways सबसे बेहतर विकल्प है क्योंकि यह एक साथ बहुत ज्यादा ट्रैफिक हैंडल कर सकता है। यह मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस है। ट्रैफिक के वजह से मुझे पोस्टिंग में कुछ भी प्रॉब्लम नहीं आया है अभी तक।
Caching Plugin
Cloudways के पास अपना खुद का एक Caching Plugin है जिसका नाम Breeze है इस Plugin के यूज करने से आपका वेबसाइट का स्पीड काफी अच्छा हो जाता है।
Cloudways WP Migrator Plugin
Cloudways WP Migrator Plugin के माध्यम से आप अपने वेबसाइट को दूसरे होस्ट से Cloudways में बहुत ही आसानी से माइग्रेट कर सकते हैं। इस प्लगइन से आप अपने वेबसाइट को आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे।
/Video Cloudways में अपने website को कैसे माइग्रेट या ट्रांसफर करें?
Multiple Website Hosting Facility
अगर आपके पास एक से ज्यादा वेबसाइट है तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा choice होगा क्योंकि आप एक Server में Multiple Website Application या वर्डप्रेस वेबसाइट इंस्टॉल कर सकते हैं।
1-Click ऑटो Backup & Restore
किसी भी ब्लॉगर को अपनी वेबसाइट का बैकअप रखना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि अगर आपका website किसी कारण crash होता है तो हो सके आपको अपने वेबसाइट पर कुछ इंपॉर्टेंट चीजों से हाथ धोना पड़े।
मगर Cloudways में ऐसा नहीं होगा क्योंकि आपको फ्री में 1-Click Backup & Restore मिलता है जिससे आपका वेबसाइट ऑटोमेटिकली बैकअप होता रहता है और जरूरत पड़ने पर आप उसको यूज कर सकते हैं।
24/7 Real-time Monitoring
आपका वेबसाइट 24 * 7 रीयल टाइम मॉनिटर होता है।
अगर आपके वेबसाइट में कभी कोई प्रॉब्लम आता है तो आपको पता लग जाएगा और आप उसको बहुत ही आसानी से सॉल्व कर पाएंगे।
Advantages and Disadvantages of Using Cloudways
हर होस्टिंग प्रोवाइडर में कुछ मेरिट और डीमेरिट होता है तो इस वाले सेक्शन में हम देखेंगे कि cloudways यूज करने का क्या एडवांटेज और डिसएडवांटेज है।
Pros of Cloudways
अगर Cloudways की Pros की बात करें तो आप नीचे Pros देख सकते हैं:
- Cloud Ways one of the Best Cloud Hosting Platform है और cloud hosting plan offer करता है।
- Cloudways में आपको 10.27 सपोर्ट मिलता है।
- आप अनलिमिटेड वेबसाइट इंस्टॉल कर सकते हैं।
- क्लाउडवेज काफी सेफ और सिक्योर है।
- क्लाउडवेज यूज करने के लिए कुछ भी टेक्निकल नॉलेज नहीं भी हो तो आप क्लाउडवेज को यूज कर सकते हैं।
- Cloudways में आप Google Cloud Platform और Amazon Cloud Services जैसे प्लेटफार्म का यूज कर सकते हैं।
- Free SSL Certificate मिलता है।
- SSH and SFTP Access भी कर सकते हैं।
Cons of Cloudways
अगर मेरे एक्सपीरियंस की बात करें तो ज्यादा कुछ Disadvantages बताने को है नहीं।
फिर भी कुछ Cons है जो आपके Use Case पर डिपेंड करेगा कि यह आपके लिए नेगेटिव है कि नहीं:
- Beginners के लिए $10 per Month Pay करना मुश्किल हो सकता है मगर आप पूरे साल का ओवर ऑल देखें तो दूसरे होस्टिंग के कंपेयर में यह बहुत कम है।
- आपके डेबिट कार्ड में इंटरनेशनल पेमेंट इनेबल्ड होना चाहिए। या फिर आप सिर्फ क्रेडिट कार्ड से पे कर सकते हैं।
- आपके पास Visa Debit Card या Mastercard होना चाहिए। RuPay काम नहीं करेगा। Debit Card से Payment करना होगा।
- कॉल पर आप सपोर्ट नहीं ले सकते हैं इसके लिए आपको एडिशनल Add-On लेना पड़ेगा।
- CDN यूज करने के लिए भी आपको ऐडऑन लेना पड़ेगा।
नोट: अगर आप Cloud Hosting Providers या Cloud Hosting Solution यूज़ करना चाहते हैं तो मुझे नहीं लगता है ऊपर दिए गए पॉइंट से आपको कोई फर्क पड़ेगा। मुझे तो अभी तक कोई प्रॉब्लम नहीं हुआ है।
Cloudways Pricing Plan Details
अगर Cloudways Pricing Plan देखें तो यह काफी बजट फ्रेंडली है। जिस तरह का सर्विस और फैसिलिटी आपको Cloud Ways मैं मिलता है उसके मुताबिक Cloud Ways वन ऑफ द बेस्ट Cloud Server Providers है।
आपने जो पूरा Pricing Structure देख सकते हैं:
Cloudways Digital Ocean Servers Pricing Plan
Cloudways Digital Ocean Servers का प्राइस $10 से स्टार्ट है जोकि $1035 तक जा सकता है। हमारे जैसे ब्लॉगर्स के लिए $10 का प्लान काफी है।
Cloudways Vultr Servers Pricing Plan
Vultr Servers का प्लान $11 से शुरू है।
Cloudways Linode Servers Pricing Plan
Linode Servers का प्लान $12 से शुरू है।
Cloudways Google Cloud Servers Pricing Plan
Google Cloud Servers का प्लान डॉलर 33.18 से शुरू है।
Cloudways Amazon AWS Servers Pricing Plan
Amazon AWS Servers का प्लान डॉलर 36.51 से शुरू है।
नोट: अगर आप मेरे से पूछे कि इनमें से आपको किस Server को ले तो मैं Advice करूंगा आप DigitalOcean के साथ जाए। मैं अपने वेबसाइट को डिजिटल मोशन में ही हो सकता हूं। आप नीचे इमेज में प्रूफ देख सकते हैं।
अब देखते हैं कि आप पेमेंट कैसे कर सकते हैं।
What are the Payment Options?
Cloudways Hosting को लेने के लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या Paypal का यूज कर सकते हैं।
अगर आप इंडियन हैं और इंडिया के डेबिट कार्ड से पे करना चाहते हैं तो आप डायरेक्टली डेबिट कार्ड से Pay नहीं कर पाएंगे आपको PayPal का यूज करना पड़ेगा।
और PayPal में आप नीचे दिए गए डेबिट कार्ड का यूज कर सकते हैं:
- Master Debit Card
- Visa
- Mastero
नोट: RuPay का आप यूज़ नहीं कर सकते।
List of Cloud Providers in Cloudways
Cloudways अभी पांच Cloud Providers के प्लेटफार्म को यूज करती है आपने जो उनके नाम देख सकते हैं।
- Digital Ocean
- AWS
- Google Cloud
- Vultr
- Linode
Types of Hosting Cloudways has
वैसे तो आप WordPress यूज कर रहे होंगे और आप WordPress Managed Cloud Hosting ही ढूंढ रहे होंगे हालांकि क्लाउडवेज में और भी बहुत तरह के होस्टिंग की सर्विस अवेलेबल है आप उनके टाइप से नीचे देख सकते हैं:
- WooCommerce Hosting
- PHP Hosting
- Drupal Cloud Hosting
- PrestaShop Hosting
- Magento Hosting
- Laravel Hosting
- Joomla Hosting
- Ecommerce Hosting
- Managed Google Cloud
- WordPress Hosting
- Managed Amazon Cloud
- Managed DigitalOcean
- Managed Vultr
- Managed Linode
Cloudways Coupon Code
HindiVille रीडर्ज़ के लिए Limited-Time Special Discount है। HINDIVILLE Coupon Code यूज़ करके एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं।
How to Set Up Managed Cloudways WordPress Hosting?
Cloudways Hosting में अपने Website को सेट उप करने के लिए नीचे दिए गए Video को देखें।
How to Set Up Managed Cloudways WordPress Hosting? Step-by-Step Guide के लिए ये पोस्ट पढ़ सकते है।
Frequently Asked Question’s (FAQ’s)
Cloudways क्या है
Cloudways एक Managed WordPress होस्टिंग प्रोवाइडर है जो आपके लिए Servers मैनेज करती है।
Cloudways में पेमेंट कैसे करें?
Debit Card (PayPal) या Credit Card से पेमेंट कर सकते हैं।
Cloudways WordPress के लिए कैसा Hosting है ?
Cloudways WordPress Managed Hosting के लिए बेस्ट है।
एक Server पर कितने WordPress वेबसाइट इंस्टॉल कर सकते हैं?
एक Server पर Unlimited WordPress वेबसाइट इंस्टॉल कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड नहीं है तो क्या पेमेंट कर सकते हैं?
अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है तो आप PayPal से अपने डेबिट कार्ड को कनेक्ट करके पे कर सकते हैं।
CloudWays का Hosting प्लान कितने का है?
CloudWays का Hosting प्लान $10 से शुरू होता है अब पूरा डिटेल इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं।
क्या Cloud Ways में फ्री ट्रायल मिलता है?
हां, Cloudways में आपको फ्री ट्रायल मिलेगा यह ट्रायल 3 दिनों के लिए होगा उसके बाद अगर आपको अच्छा लगता है तो आप एक पैड प्लान में Upgrade कर सकते है। ये है Free ट्राइयल का लिंक।
क्या क्लाउडवेज Bluehost Hosting, और A2hosting से ज्यादा अच्छा है?
हाँ, क्लाउडवेज Bluehost Hosting, और A2hosting से ज्यादा अच्छा है।
क्लाउडवेज में C-Panel होता है?
नही।
Cloudways Hosting Review का निष्कर्ष
तो यह था कंप्लीट डिटेल्स ऑफ Cloudways Hosting Review in Hindi. आपको क्या लगता है। अगर मेरे से पूछे तो मैं बोलूंगा कि आप क्लाउडवेज होस्टिंग को एक बार ट्राई जरूर करें।
यकीन मानिए दोस्तों एक बार Cloudways को यूज करने के बाद आप पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे।
अगर आपको कुछ पूछना है तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।
